फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   उतराखंड के केवल 6 आईएएस, 11 पीसीएस ने दी अचल संपति अर्जित करने की सूचना

उतराखंड के केवल 6 आईएएस, 11 पीसीएस ने दी अचल संपति अर्जित करने की सूचना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड के केवल 6 आईएएस, 11 पीसीएस ने दी अचल संपति अर्जित करने की सूचना
एक जनवरी 2017 से 14 मई 2019 तक करीब ढाई वर्ष की अवधि में उत्तराखंड में सिर्फ छह आईएएस, 11 पीसीएस अधिकारियोें ने अचल संपत्ति अर्जित करने की सूचना उत्तराखंड शासन को दी हैै।
विज्ञापन


काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन नेे कार्मिक विभाग केे लोेक सूचना अधिकारी से प्रदेश मेें कार्यरत आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के अचल संपत्ति अर्जित व हस्तांतरण की सूूचना देेनेे संबंधी सूचना मांगी थी।
विज्ञापन


इस पर प्रथम अपीलीय अधिकारी के आदेेश पर कार्मिक एवं सतर्कता विभाग केे लोक सूूचना अधिकारी/अनुु सचिव ने अपनेे 14 मई 2019 से अचल संपत्ति अर्जित, हस्तांतरित करने की सूूचना एक जनवरी 2017 से सूचना उपलब्ध कराने की तिथि तक देने वाले छह आईएएस, 11 पीसीएस अधिकारियों की सूची उपलब्ध कराई हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के लोक सूचना अधिकारी की ओर से नदीम को उपलब्ध कराई गई अचल संपत्ति क्रय की सूचना उपलब्ध कराने वाले 6 आईएएस अधिकारियों में एस रामास्वामी, अतुल कुमार गुुप्ता, इंद्रधर बौडाई, ईवा आशीष, डॉ. भूपिंदर कौर औलख और रविनाथ रमन शामिल हैं।


नदीम को उपलब्ध 1 जनवरी 2017 से सूचना उपलब्ध कराने की तिथि (14 मई 2019) तक अचल संपत्ति क्रय करने की अनुमति लेने वाले पीसीएस अधिकारियों की सूची में बीर सिंह बुुदियाल, चंद्र सिंह धर्मशक्तु, रुचि मोहन रयाल, अभिषेक त्रिपाठी, राकेश चंद्र तिवारी, शिव कुुमार बरनवाल, हरगिरी, कुसुम चौहान, योगेंद्र सिंह और गोेपाल सिंह शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed