{"_id":"5a03512d4f1c1b74698ba58c","slug":"149-ft-high-tricolor-will-wither-in-the-wing","type":"story","status":"publish","title_hn":" किच्छा में शीघ्र लहराएगा 149 फुट ऊंचा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किच्छा में शीघ्र लहराएगा 149 फुट ऊंचा तिरंगा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
indian flag
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर के इंदिरा गांधी खेल मैदान में जल्द ही उत्तराखंड का सबसे ऊंचा तिरंगा लहराएगा। झंडे को तैयार करने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने 149 फुट ऊंचा पोल खड़ा कर दिया है। पालिकाध्यक्ष ने शीघ्र ही धूमधाम से इसका उद्घाटन कराने की बात कही।
बता दें कि इन दिनों इंदिरा गांधी खेल मैदान में प्रदेश के सर्वाधिक ऊंचा झंडा लगाने का काम जोर-शोर से चल रहा है। दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों ने बुधवार को दो क्रेनों और दर्जनों श्रमिकों की मदद से झंडे के लिए बनाए गए पोल को खड़ा कर दिया। पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला ने बताया कि झंडे लगाने में 28 लाख रुपये खर्च होंगे। झंडे का आकार 30 फुट चौड़ा और 45 फुट लंबा होगा। बताया कि पैराशूट बनाने वाले कपड़े से झंडा तैया किया जाएगा। इससे सर्दी, गर्मी, बरसात का असर नहीं पड़ेगा। झंडे के चारों ओर 250-250 वाट के चार बल्ब लेगेंगे जो रात को झंडे की सुंदरता में चार चांद लगाएंगे। इसके लोकार्पण की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।