{"_id":"5a95ab824f1c1b387b8b90c2","slug":"131519758210-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह फैक्ट्रियों पर लटक सकती है बंदी की तलवार!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह फैक्ट्रियों पर लटक सकती है बंदी की तलवार!
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। सिडकुल में सीईटी प्लांट के कनेक्शन को लेकर प्रदूषण बोर्ड की चेतावनी के बाद उद्योग हरकत मेें आए हैं। उद्योगों ने प्लांट की लाइन से कनेक्शन ले लिए हैं। बताया जा रहा है कि अभी भी छह फैक्ट्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने कनेक्शन नहीं लिया है। फिलहाल सिडकुल की ओर से कंपनियों की सूची प्रदूषण बोर्ड नहीं मुहैया कराई जा सकी है।
बता दें कि एनजीटी ने प्रदूषण बोर्ड को 31 मार्च तक सिडकुल की प्रत्येक कंपनी को सीईटी प्लांट से जोड़ने के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में बीती शनिवार को क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी डॉ. अंकुर कंसल ने उद्यमियों और सिडकुल के आरएम के साथ बैठक की थी। उन्होंने प्लांट की लाइन होने के बावजूद 36 कपंनियों के कनेक्शन नहीं होने पर नाराजगी जताई थी। सोमवार तक सभी को कनेक्शन लेने और मंगलवार को सिडकुल आरएम को इसकी रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए थे।
कनेक्शन नहीं लेने वाले उद्योगों को बंद करने की संस्तुति एनजीटी को करने की चेतावनी भी दी गई थी। सूत्रों ने बताया कि फैक्ट्री में ताला लगने के डर से 30 फैक्ट्रियों ने सीईटीपी का कनेक्शन ले लिया है, लेकिन छह फैक्ट्रियों ने अभी भी कनेक्शन नहीं लिया है। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी अंकुर कंसल ने बताया कि बुधवार को आरएम की ओर से मुहैया कराई जाने वाली सूची के आधार पर एनजीटी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इधर, इस संबंध में सिडकुल के आरएम से संपर्क नहीं हो सका।