फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ठेली से वसूली पर दो पक्षों में विवाद, पथराव

ठेली से वसूली पर दो पक्षों में विवाद, पथराव

Wed, 26 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
ठेली से वसूली पर दो पक्षों में विवाद, पथराव
रुद्रपुर। रंपुरा क्षेत्र में ठेलों से अवैध वसूली का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर पथराव हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर दोनों पक्षों को मौके से खदेड़ा। फिलहाल दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रंपुरा वार्ड नंबर आठ निवासी संतोष रानी पत्नी प्रेम प्रकाश कोली का आरोप है कि क्षेत्र का एक पूर्व पार्षद क्षेत्र में लगे ठेलों से अवैध वसूली करता है और पैसा ना देने वालों के संग मारपीट करता है। सोमवार को पार्षद ने संत कबीर द्वार पर ठेली लगाने वाले उसके देवर रामू कोली से वसूली करनी चाही, लेकिन रामू ने मना कर दिया। इस पर उसने रामू के साथ मारपीट कर उसके ऊपर तमंचा तान दिया। आसपास के लोगों ने जब पार्षद का विरोध किया, तो वह रामू को जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर जब रामू परिवार संग अपने घर में था, तो पार्षद अपने कुछ साथियों के साथ हाथों में तमंचे और लाठियां लेकर आया और उसने रामू व उसके परिवार संग मारपीट कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने उसके घर पर पथराव भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पखवाड़े भर पहले भी पूर्व पार्षद ने दबंगई दिखाते हुए क्षेत्र में पथराव किया था, इसमें पुलिस ने पार्षद के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था। फिलहाल संतोष की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed