{"_id":"5b425c604f1c1b93288b5346","slug":"11531075680-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता से मिलने मुरादाबाद पहुंच गए बच्चे, आरपीएफ ने किया परिजनों के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता से मिलने मुरादाबाद पहुंच गए बच्चे, आरपीएफ ने किया परिजनों के हवाले
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में पिता से मिलने दो स्कूली बच्चे ट्रेन से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन जा पहुंचे। आरपीएफ जवानों के ट्रेन को चेक करने पर दोनों बच्चे ट्रेन से बरामद हुए। आरपीएफ काशीपुर ने दोनों बच्चों को तस्दीक के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
शनिवार की शाम ट्रेन संख्या 55310 रामनगर से मुरादाबाद जा रही थी। ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर आरपीएफ ने ट्रेन की चेकिंग की। ट्रेन कोच संख्या में 08485 में स्कूली ड्रेस में दो अज्ञात बच्चे बरामद हुए। आरपीएफ की पूछताछ में लड़की ने अपना नाम शिफा (8) व लड़के ने अपना अरबाज (7) पुत्र भूरा निवासी ग्राम इस्लामनगर कुंडा बताया। उन्होंने बताया कि वह अपने पिता से मिलने दिल्ली जा रहे थे। सूचना पर आरपीएफ काशीपुर के जवान मुरादाबाद से दोनों बच्चों को काशीपुर साथ ले आए। इस्लाम नगर के प्रधान नासिर हुसैन से संपर्क साधा गया। वह गांव के ही गुड़िया पत्नी भूरा को साथ लेकर पहुंचे। आरपीएफ निरीक्षक ओपी मीणा ने तस्दीक के बाद दोनों बच्चों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। उन्होंने बताया कि पिता से मिलने दोनों बच्चे दिल्ली जाने की बात कर रहे थे। तस्दीक के बाद दोनों बच्चों को उनकी मां के सुपुर्द कर दिया। ग्राम प्रधान नासिर ने बताया कि दोनों बच्चे गांव के ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय इस्लाम नगर में ही पढ़ते हैं। उनका पिता भूरा दिल्ली में काम करता है। उससे मिलने के लिए स्कूल की छुट्टी होने के बाद रेलवे स्टेशन पर जा पहुंचे थे।