फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   स्कूल फीस जमा करने गया छात्र लापता

स्कूल फीस जमा करने गया छात्र लापता

Thu, 07 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
स्कूल फीस जमा करने गया छात्र लापता
काशीपुर के बैंक में स्कूल की फीस जमा करने गया एक छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। काफी ढूंढ खोज के बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

विंध्यवासिनी कॉलोनी कुआं खेड़ा निवासी चेतराम स्वरूप गोले का रजत (15) चैती मोड़ स्थित राजाराम तुलाराम सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा छह का छात्र है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे वह स्कूल की फीस जमा करने बाजपुर रोड स्थित काशीपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक की शाखा में गया था। लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने बैंक की शाखा में पहुंचकर जानकारी ली तो स्कूल के खाते में रजत गोले की फीस जमा होनी पाई गई। इसके बाद परिजनों ने उसकी परिचितों, रिश्तेदारों व उसके दोस्तों के घर तलाश की। लेकिन रजत का सुराग नहीं लग सका। उसके अचानक लापता होने से परिजन परेशान है। बुधवार को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई है। टांडा चौकी प्रभारी योगेश दत्त ने बताया कि पुलिस लापता छात्र की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed