{"_id":"5963c2e24f1c1b62088b477c","slug":"11499710178-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोमेट्रिक पर हाजरी देंगे पुलिस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोमेट्रिक पर हाजरी देंगे पुलिस कर्मी
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। पुलिस कार्यालय स्थित विभिन्न कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों को अब बायोमेट्रिक मशीन पर हाजिरी लगानी होगी। कार्यालय परिसर में बायोमेट्रिक मशीन लगा दी गई है।
एसएसपी कार्यालय से लगे पुलिस कार्यालय, एलआईयू और वायरलैस कार्यालय में वर्तमान में करीब 250 कर्मचारी और अधिकारी तैनात हैं। अब तक कर्मचारियों को सुबह आफिस आने पर रजिस्टर में हाजिरी लगानी होती थी, लेकिन सोमवार को एसएसपी डा. सदानंद दाते के प्रयासों से पुलिस कार्यालय परिसर में कर्मचारियों की हाजिरी के लिए बायोमेट्रिक मशीनें लगा दी हैं। विशेषज्ञों ने कर्मचारियों की अंगुली के निशान मशीन में फीड कर दिए हैं। अब कर्मचारियों की उपस्थिति का पूरा ब्यौरा विभाग के पास रहेगा और डयूटी में समय से आने और ड्यूटी से जाने में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर भी नकेल कसेगी। मंगलवार को शेष कर्मचारियों की अंगुली के निशान वेरिफाई किए जाएंगे।