{"_id":"5b4b93044f1c1b4e748b4fe7","slug":"108-facility-is-not-working-because-of-lack-of-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल का बजट नहीं मिलने से 108 सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल का बजट नहीं मिलने से 108 सेवा ठप
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के जिला अस्पताल में खड़ी 108 एंबुलेंस
- फोटो : amar ujala
डीजल का बजट नहीं मिलने से रविवार को जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय में आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा हो गई। रुद्रपुर की 108 एंबुलेंस के चालक का मोबाइल नंबर दिनभर स्विच ऑफ रहा।
विज्ञापन
इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 108 सेवा कर्मियों का कहना था कि शासन से एंबुलेंस संचालन करने वाली कंपनी को बजट मिल चुका है, लेकिन अभी तक 108 एंबुलेंसों के लिए डीजल खरीदने को बजट नहीं दिया गया है। इससे दिक्कतें पेश आ रही है। उधर, खुशियों की सवारी के वाहनों में पेट्रोल भी खत्म होने की कगार पर है।
विज्ञापन
सभी फील्ड कर्मचारी 108 एवं केकेएस के अध्यक्ष कुलदीप ने कहा कि डीजल के लिए बजट न मिलने के कारण 108 वाहनों का संचालन संभव नहीं हो पा रहा है।
इस संबंध में 108 के उत्तराखंड प्रभारी मनीष टिक्कू ने बताया कि आईओसी से डीजल को लेकर समस्या आ रही है। सोमवार तक डीजल मिलने की उम्मीद है।