फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Army man arrested for sexually exploiting woman on pretext of marriage in dineshpur

उत्तराखंड: शादी का झांसा देकर शोषण...फौजी गिरफ्तार, जनप्रतिनिधि पर प्राथमिकी, सैन्य यूनिट को भी दी सूचना

Fri, 16 Oct 2026 05:18 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Fri, 16 Oct 2026 05:18 PM IST
सार

दिनेशपुर में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक फौजी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Army man arrested for sexually exploiting woman on pretext of marriage in dineshpur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दिनेशपुर में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक फौजी को गिरफ्तार किया है। वहीं, पीड़िता पर समझौते का दबाव बनाने के आरोप में एक जनप्रतिनिधि के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ग्राम कुल्हा निवासी युवती ने 15 अक्तूबर को गौरा शक्ति एप के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई कि हरिपुरा डाम कुल्हा निवासी राजेश भारद्वाज (30) ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और अब किसी अन्य युवती से सगाई कर ली है। पीड़िता ने ग्राम कुल्हा के जनप्रतिनिधि जसवीर सिंह पर भी समझौते का दबाव बनाने और जबरन कागजात पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


सूचना पर महिला पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को अपने साथ थाने ले आई। पीड़िता की तहरीर पर राजेश भारद्वाज और जसवीर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ अंकित थपलियाल ने बताया कि राजेश भारद्वाज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी की सैन्य यूनिट को भी सूचना दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed