{"_id":"5bddf70abdec2269c04376ed","slug":"101541273354-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य पदार्थो के 30 नमूने भरे, खटीमा के दो व्यापारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य पदार्थो के 30 नमूने भरे, खटीमा के दो व्यापारियों को नोटिस
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर में त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को रुद्रपुर बाजार में दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के सात नमूने भरे। उधर मोबाइल खाद्य विश्लेषणशाला वैन के माध्यम से खटीमा में 23 खाद्य नमूने भरे गए, जिनमें से दो नमूने फेल हो गए। दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया।
रुद्रपुर में जिला अविहित अधिकारी मनीष सिंह सयाना, एफएसओ रुद्रपुर मनोज सेमवाल, एफएसओ जसपुर पवन कुमार, एफएसओ बाजपुर ललित मोहन पांडे ने टीम के साथ खाद्य पदार्थों की दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने सोनपापड़ी, रिफाइंड, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, पनीर आदि के सात नमूने भरे। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी। उधर, खटीमा में शनिवार को मोबाइल खाद्य विश्लेषणशाला वैन संचालित की गई। इस दौरान टीम ने दूध के चार, मिठाई के 11, मसालों और दालों के दो-दो, खोया, पनीर, दही और वनस्पति घी के एक-एक नमूने भरे। जिला अविहित अधिकारी सयाना ने बताया कि खटीमा में लिए गए कुल 23 खाद्य नमूनों में से जांच में दो नमूने फेल हो गए। संबंधित दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत नोटिस दिया गया है।