{"_id":"5bc2436cbdec2269b8462968","slug":"101539457900-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे न देने पर मजदूर ने ईंट से ठेकेदार का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे न देने पर मजदूर ने ईंट से ठेकेदार का सिर फोड़ा
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर में मजदूरी के पैसे मांग रहे एक मजदूर को ठेकेदार ने चांटा रसीद दिया, इससे आक्रोशित मजदूर ने ईंट उठाकर ठेकेदार के सिर पर मार दी जिससे ठेकेदार घायल हो गया। गंभीर रूप से ठेकेदार को निर्माणाधीन मकान स्वामी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके सिर पर चार टांके आए हैं। पुरानी इलाहाबाद बैंक गली निवासी एक ठेकेदार रुद्रपुर के प्रेमनगर में ठेके पर एक मकान का निर्माण करवा रहा है। उसके यहां काम करने वाले एक मजदूर ने शनिवार को मजदूरी के पैसे मांगे लेकिन ठेकेदार ने मजदूर को पैसे देने से इंकार कर दिया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ने पर नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इसी बीच ठेकेदार ने मजदूर को चांटा रसीद दिया। इससे गुस्साए मजदूर ने ईंट उठाकर ठेकेदार के सिर पर मार दी और फरार हो गया। मकान स्वामी ने घायल ठेकेदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल डॉ. के अनुसार ठेकेदार की हालत खतरे से बाहर है।