फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Thunder storm struck rock in chakrata

उत्तराखंडः चकराता में तेज तूफान से गिरी चट्टान, 10 लोगों की मौत

Mon, 23 May 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, त्यूनी (देहरादून)
ब्यूरो/अमर उजाला, त्यूनी (देहरादून) Updated Mon, 23 May 2016 10:20 PM IST
सार

  • मरने वालों में एक बच्चा और दो युवतियां भी शामिल 
  • छह घंटे चले अभियान के बाद पुलिस ने निकाले शव 
  • तूफान आने पर चीड़ का पेड़ गिरने से खिसकी थी चट्टान 
  • हादसे में चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर, दून रेफर 

विज्ञापन
Thunder storm struck rock in chakrata
people dead in rock collapse in chakrata - फोटो : amar ujala

विस्तार

देहरादून के तहसील के राजस्व क्षेत्र हनोल के निकट जोड़ा नामक स्थान पर रविवार देर रात चट्टान खिसकने से 10 नेपाली मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपाचार के बाद उसे दून मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मृतकों में एक बच्चा, दो युवती, समेत 10 लोग शामिल हैं। सभी आपस में रिश्तेदार थे।

विज्ञापन


सूचना पर देर रात मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी में भर्ती कराया। गृहमंत्री प्रीतम सिंह, वन मंत्री दिनेश अग्रवाल और जिलाधिकारी डॉ. रविनाथ रमन ने घटना स्थल का दौरा करके मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


देहरादून जनपद के त्यूनी तहसील क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हनोल-चातरा मोटर मार्ग का काम चल रहा है। निर्माण कार्य में कई नेपाली मजदूर लगे हैं। सभी ने सड़क किनारे डेरा बनाया हुआ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तूफान से बचने के लिए चट्टान की ओट में बैठे

Thunder storm struck rock in chakrata
people dead in rock collapse at chakrata - फोटो : amar ujala

रविवार रात करीब 10 बजे क्षेत्र में तेज आंधी तूफान चला। इससे कई मजदूरों के डेरे उड़ गए और मौके पर अफरातफरी मच गई। सभी मजदूर आंधी- तूफान से बचने के लिए चट्टान की ओट में बैठ गए। इसी बीच तूफान से चीड़ का भारी भरकम पेड़ चट्टान के ऊपर गिरा। इससे चट्टान खिसकने से उसकी चपेट में आकर 10 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायल मजदूर ज्ञानू ने घटना की जानकारी फोन पर ठेकेदार को दी। ठेकेदार के जरिए सूचना मिलने पर प्रशासन ने मौके पर राजस्व कर्मियों को भेजा। राजस्व कर्मियों ने फौरन घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी में भर्ती कराया, जहां से घायल मजदूर जनक को दून रेफर कर दिया गया।

अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मौके पर ही सभी 10 शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। परिजनों ने गमगीन माहौल मृतकों का अंतिम संस्कार टोंस नदी किनारे किया गया।

हादसे में मारे गए लोगों के नाम

Thunder storm struck rock in chakrata
हादसे में चार घायल हैं। - फोटो : amar ujala

मृतकों की पहचान कुमारी देवी (45) पत्नी दीपक, श्रद्धाना (18) पुत्री दीपक, तारा (17) पुत्री दीपक, दीपक(55) पुत्र भगत बहादुर, भरत बहादुर (22) पुत्र भगत बहादुर सभी निवासी सौ गांव, तहसील कापरीचोर, जिला सालियान नेपाल, विनीता (40) पत्नी जनक, जीवन (22) पुत्र जनक, भूपेंद्र (08) पुत्र जनक ग्राम गोरगा, तहसील रंगदा, जिला जाजरकोटी नेपाल, धनबहादुर (55) पुत्र धनवीर, धन कुमारी (50) पत्नी धन बहादुर ग्राम डांडा तहसील  मोहरी जिला मुंशीकोट नेपाल के रूप में हुई। 

ये हुए घायल
जनक (40 वर्ष) पुत्र बलबहादुर, शक्ति बहादुर (25 वर्ष) पुत्र निम बहादुर, ज्ञानू (26 वर्ष) पुत्र राम सिंह, खेमराज (42 वर्ष) पुत्र चंद्र बहादुर। सभी निवासी डांडा गांव, तहसील मौरी, जिला मुंशीगेट नेपाल निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed