{"_id":"573a930e4f1c1bc54aac7bc8","slug":"theft-car-from-co-house-found-in-parking","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार की पार्किंग में मिली सीओ के घर से चोरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार की पार्किंग में मिली सीओ के घर से चोरी कार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 17 May 2016 09:12 AM IST
विज्ञापन
पार्किंग से बरामद हुई सीओ की होंडा सिटी
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून पुलिस के लिए सिरदर्द बनी सीओ अव्वल सिंह रावत के घर से चोरी हुई कार हरकी पैड़ी से सटी पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग (धोबीघाट पार्किंग) से बरामद हुई। दोपहर तक चली घेराबंदी के बाद भी हरिद्वार और देहरादून पुलिस के हत्थे कोई चोर नहीं चढ़ सका। दोपहर बाद देहरादून पुलिस कार को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
14 मई की रात को सीओ अव्वल सिंह रावत के जोगीवाला स्थित घर में घुसे चोर कार ही ले उड़े थे। उस वक्त घर में उनकी बहू अकेले ही मौजूद थी। सीओ की कार चोरी होने से राजधानी पुलिस की नींद उड़ी गई थी।
विज्ञापन
हालांकि, देहरादून पुलिस ने अपनी पड़ताल में कार ले उड़े गैंग को ट्रेस आउट कर लिया था। रविवार की देर रात ही कार के धोबीघाट पार्किंग में होने की सूचना देहरादून पुलिस को मिली थी।
विज्ञापन
पुलिस ने कर रखी थी घेराबंदी
देहरादून पुलिस ने तुरंत हरिद्वार पुलिस से संपर्क साधा था। देर रात से ही कार वापस लेने आते वक्त चोरों को दबोचने के लिए रणनीति बन गई थी।
पार्किंग के आसपास पुलिस ने घेराबंदी कर ली थी और कई पुलिसकर्मी सादे कपड़ों कपड़ों में तैनात कर दिए गए थे। दिनभर चली कवायद के बाद भी चोर कार को लेने नहीं आए।
नगर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगाले गए हैं। दो से तीन लोगों के कार में सवार होने की बात सामने आई है। फुटेज दून पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है।