फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Yajnapati Nagendra Devta's Swayamvara in Neel Chameswar Temple

नील चामेश्वर मंदिर में यज्ञपति नागेंद्र देवता का स्वयंवर

Fri, 07 Feb 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Yajnapati Nagendra Devta's Swayamvara in Neel Chameswar Temple
भिलंगना ब्लाक में नैलचामी पट्टी के नील चामेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे महायज्ञ कुंभ (होम) के पांचवें दिन भारी बारिश और बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस दौरान यज्ञपति नागेंद्र देवता का स्वयंवर भी आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

नैलचामी पट्टी में हर 12 साल बाद नील चामेश्वर महादेव मंदिर में 28 गांवों के लोग महायज्ञ कुंभ का आयोजन करते हैं। शुक्रवार को आयोजित शिव कथा में आचार्य अरविंद बडोनी ने कहा कि शिव ही सुंदर है और शिव ही कारक है। संसार के कल्याण के लिए वह कई रूप रखकर पालन करते हैं। महायज्ञ में पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने मंदिर समिति के लिए पांच लाख की लागत से बनाए गए कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण के लिए नैलचामी पट्टी में 12 वर्ष बाद कुंभ का आयोजन किया जाता है। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि नील चामेश्वर महादेव का वर्णन वेद-पुराणों में है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सरकार के स्तर से हरसंभव मदद की जाएगी। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख बसुमति घणाता, जिला पंचायत सदस्य रघुवीर सजवाण, पूजा देवी, मंदिर समिति के अध्यक्ष यशवंत सिंह गुसाईं, मोर सिंह राणा और प्रभात उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed