फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Women's Post Office launched

महिला डाकघर का शुभारंभ

Wed, 11 Mar 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Women's Post Office launched
टिहरी जिले में महिला डाकघर विधिवत अस्तित्व में आ गया। यहां कलक्ट्रेट के समीप डाकघर को जिले का प्रथम महिला डाकघर बनाया गया है। डाकघर की कमान महिला अधिकारी और कर्मचारियों के हाथ में होगी।
विज्ञापन

अधीक्षक डाकघर सुशील कुमार कंडवाल ने रिबन काटकर महिला डाकघर का शुभारंभ किया। उन्होंने महिला डाकघर के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि डाकघर की सभी व्यवस्थाएं महिला अधिकारी और कर्मचारियों के हाथों में रहेगी। सरकार की ओर से चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से बताया। सहायक अधीक्षक डाकघर विजयराम उनियाल ने डाकघर को महिला सशक्तीकरण का उदाहरण बताया। महिला डाकघर की स्थापना को सरकार की सराहनीय पहल बताया। बताया कि महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है, जिसकी जानकारी महिलाओं को दी जाना चाहिए। इस मौके पर डाक निरीक्षक केंद्रीय धीरज रावत, उपडाकपाल रजनी नेगी, डाक निरीक्षक सुशील राज आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed