फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   BJP members staged a protest against the Congress over the issue of purification.

Tehri News: शुद्धिकरण के मुद्दे पर भाजपाइयों ने कांग्रेस के खिलाफ दिया धरना

Mon, 07 Sep 2026 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 07 Sep 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
BJP members staged a protest against the Congress over the issue of purification.
नई टिहरी। भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क में कांग्रेस और प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बेवजह प्रदेश में माहौल खराब कर रही है।
विज्ञापन

बीते 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हल्द्वानी के रामलीला मैदान में शुद्धिकरण पर शुरू हुई राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत के नेतृत्व में भाजपाइयों ने आंबेडकर पार्क में धरना दिया। जिलाध्यक्ष रावत ने कहा कांग्रेस बेवजह उत्तराखंड को बदनाम करने की साजिश में लगी है।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ़ स्वराज विद्वान ने कहा कांग्रेस की रैली के दौरान रामलीला मैदान में शराब की खाली बोतलें और जगह-जगह गंदगी फैली थी। सभी जाति और धर्म के युवाओं ने मिलकर मैदान की सफाई की। इस मौके पर विधायक विनोद कंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, पूर्व विधायक डॉ. धन सिंह नेगी, मालचंद, विजय कठैत मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed