{"_id":"6a9ea6e04f51d384b40f0623","slug":"public-representatives-to-be-gheraoed-starting-september-15-over-the-delay-in-the-government-order-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-121128-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: शासनादेश में देरी पर 15 सितंबर से करेंगे जनप्रतिनिधियों का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: शासनादेश में देरी पर 15 सितंबर से करेंगे जनप्रतिनिधियों का घेराव
Mon, 07 Sep 2026 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 07 Sep 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। मेडिकल कॉलेज निर्माण का शासनादेश जारी न होने से आंदोलनरत संयुक्त संघर्ष समिति ने अब आंदोलन को अगले चरण में ले जाने का ऐलान किया है। समिति ने चेतावनी दी कि 15 सितंबर से जिले के दौरे पर आने वाले जनप्रतिनिधियों का घेराव किया जाएगा।
सोमवार को बौराड़ी गणेश चौक पर आंदोलन के सातवें दिन भी क्रमिक अनशन और सत्याग्रह जारी रहा। मांग के समर्थन में कमल सिंह महर, विजयपाल सिंह चौहान और विजय सिंह बिष्ट क्रमिक अनशन पर बैठे। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जीतराम भट्ट, हरेंद्र सिंह तोपवाल, गंगाभगत सिंह नेगी, सरस्वती नेगी, लक्ष्मी गुनसोला, राजेश्वरी रमोला, धर्मा देवी और बलवीर सिंह तोपवाल ने सत्याग्रह किया।
उन्होंने इसे लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। कहा कि टिहरी बांध प्रभावितों और विस्थापितों के हितों की भी लगातार अनदेखी की जा रही है। शासनादेश जारी करने में हो रही देरी से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब आंदोलन को केवल धरना और अनशन तक सीमित नहीं रखा जाएगा। 15 सितंबर से जिले में आने वाले जनप्रतिनिधियों का घेराव कर सरकार तक मांग पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर नागरिक मंच के संरक्षक चंडी प्रसाद डबराल, नरोत्तम दत्त जखमोला, शिवराज सजवाण, डॉ. राकेश भूषण गोदियाल आदि मौजूद रहे। संवाद