फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Woman's body hanged from tree

पेड़ से लटका मिला महिला का शव

Wed, 17 May 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नई टिहरी Updated Wed, 17 May 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन

 जंगल में घास लेने गई मांजफ गांव की एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेज दिया है। ससुराल और मायके पक्ष की ओर से इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। महिला के शरीर पर चोट के भी कोई निशान नहीं हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।      

विज्ञापन

ओण पट्टी के मांजफ गांव निवासी नत्थी लाल की पत्नी प्रर्मिला (25) 15 मई की शाम घास लेने पास के जंगल में गई थी। जब वह रात 8 बजे तक घर नहीं लौटी तो परिजनों और गांव वालों ने उसकी खोज शुरू की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सूचना पर 16 मई को ढुंगमंदार से मायके पक्ष के लोग भी मंजाफ पहुंचे। खोज के दौरान रात 11 बजे महिला का शव गांव से दो किमी दूर जंगल में पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान दिनेश मेहर की सूचना पर बुधवार को लंबगांव थाने से एसआई सुरेश कुकशाल और तहसीलदार सोहन सिंह मौके पर पहुंचे। एसआई सुरेश ने बताया कि मृतक महिला की दो साल की एक बेटी है और पांच साल पहले शादी हुई थी। महिला का पति खेती करता है। मायके और ससुराल दोनों पक्षों की सहमति के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed