{"_id":"5ecd25d48ebc3ea821497f62","slug":"wild-boar-attacked-young-man-going-to-farm-new-tehri-news-drn3453352143","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में जा रहे युवक पर जंगली सुअर ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में जा रहे युवक पर जंगली सुअर ने किया हमला
विज्ञापन
प्रतापनगर भदूरा पट्टी के पोखरी गांव का एक युवक जंगली सुअर के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) चौंड ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल बौराड़ी रेफर कर दिया गया।
घटना मंगलवार सुबह करीब नौ बजे की है। पोखरी गांव निवासी सिदिलाल (36) पुत्र राजेंद्र लाल घर के नजदीक ही अपने खेतों में जा रहा था। अचानक जंगली सुअर ने उस पर पीछे से हमला बोल दिया।
परिजनों की मदद से युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए चौंड लाया गया। डॉ. प्रतीक मल्होत्रा ने बताया कि सुअर के हमले में युवक के पीठ और हाथ पर गंभीर चोटेें आई हैं। वन विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवक का हालचाल जाना। डीएफओ (प्रभागीय वनाधिकारी) टिहरी डॉ. कोको रोसे ने बताया कि घायल युवक के परिजनों को 4500 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। संवाद