{"_id":"6a2176fca5a1062bae087025","slug":"when-the-department-failed-to-listen-the-villagers-themselves-pitched-in-to-repair-the-road-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-119317-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: विभाग ने नहीं सुनी तो ग्रामीण स्वयं ही जुट गए सड़क मरम्मत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: विभाग ने नहीं सुनी तो ग्रामीण स्वयं ही जुट गए सड़क मरम्मत में
Thu, 04 Jun 2026 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 04 Jun 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
श्रमदान कर गजा-माणदा-स्वीर मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य किया शुरू
सात साल में जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को चलना हुआ मुश्किल, मंत्री को भेजा ज्ञापन
नई टिहरी। गजा-माणदा-स्वीर मोटर मार्ग पर ग्रामीणों को जोखिमभरा सफर तय करना पड़ रहा है। वर्ष 2023 में पीएमजीएसवाई से लोनिवि नरेंद्रनगर को हस्तांतरित सड़क का सुधारीकरण-डामरीकरण करने की मांग पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो ग्रामीण स्वयं ही जुट गए मरम्मत कार्य में। टिहरी-उत्तरकाशी जन विकास परिषद ने एक बार फिर से लोनिवि मंत्री को ज्ञापन भेजकर सड़क का डामरीकरण की मांग की है।
पीएमजीएसवाई ने गजा-माणदा-स्वीर आठ किमी मोटर का निर्माण कार्य वर्ष 2018 में पूरा किया था। उसके कुछ समय बाद से ही सड़क का डामर उखड़ना शुरू हो गया था। पांच साल तक सड़क की देखरेख में भी खानापूर्ति की गई। 2023 में सड़क लोनिवि के सुपुर्द की गई तब लोगों को उम्मीद थी कि तीन-चार गांव की करीब 1800 की आबादी को जोड़ने वाली सड़क का सुधारीकरण-डामरीकरण कार्य जल्द किया जाएगा लेकिन कई बार पत्राचार करने के बाद भी लोनिवि नरेंद्रनगर ने कोई सुध नहीं ली।
ऐसे में माणदा और स्वीर गांव के लोग खुद ही फावड़ा उठाकर मरम्मत कार्य में जुट गए। क्षेत्र के नीरज सिंह खाती, लखनपाल सिंह, महेश सिंह खाती, खिलपत सिंह, रविंद्र सिंह, सुखपाल सिंह, दर्शन सिंह खाती ने कहा कि सीएम ने भी सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त बनाने के निर्देश दिए थे। उसके बाद भी सड़क गड्ढ़ा मुक्त नहीं हुई तो ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क की दशा सुधारने में जुट गए।
विज्ञापन
जन विकास परिषद दिल्ली के महासचिव निर्मल सिंह धनोला ने लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन भेजकर सड़क का डामरीकरण कराने की मांग की है। माणदा की प्रधान भगवानी देवी, डीपी उनियाल, गबर सिंह गुसाईं और आनंद सिंह खाती कई बार कहने पर भी कोई सुुनवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने खुद की सड़क सुधारने का बीड़ा उठाया है।