फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers' protest continues, demonstration postponed

Tehri News: ग्रामीणों का धरना जारी, प्रदर्शन स्थगित

Thu, 12 Dec 2024 10:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 12 Dec 2024 10:37 AM IST
विज्ञापन
Villagers' protest continues, demonstration postponed
पुरोला। उप जिला चिकित्सालय पुरोला का शासनादेश जारी करने सहित 27 सूत्री मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरने पर बैठे ग्रामीणों का धरना बुधवार को सातवें दिन भी जारी है। बुधवार को ग्रामीणों की ओर से प्रदर्शन प्रस्तावित था, लेकिन बाद में अपरिहार्य कारणों से प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया। बुधवार को पुरोला तहसील में धरने पर बैठे भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ पूर्व जिला महामंत्री प्रकाश कुमार के समर्थन में सुकडाला, सुराणु सेरी, श्रीकोट, छाड़ा, तेगड़ा के ग्रामीण धरने पर बैठे। उन्होंने बाईपास सड़क निर्माण, उप जिला चिकित्सालय का शासनादेश जारी करने, अस्पताल में ब्लड बैंक सहित मूलभूत सुविधाओं को स्थापित करने समेत सुकडाला-सुराणु की सेरी मोटर मार्ग निर्माण, घुंडाडा-श्रीकोट मार्ग डामरीकरण की मांग उठाई। धरना देने वालों में धीरपाल सरियाल, घनश्याम खत्री, सुंदरलाल, गुणानंद, राकेश सेमवाल, पूर्णा देवी, प्रवीण कुड़ियाल, राधा, ओमप्रकाश, रमेश शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed