Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers appealed to the DM for the reconstruction of the culvert.

Tehri News: ग्रामीणों ने डीएम से पुलिया के पुनर्निर्माण की लगाई गुहार

Tue, 03 Nov 2026 06:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 03 Nov 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Villagers appealed to the DM for the reconstruction of the culvert.
नई टिहरी। धारकोट गांव के सिलोगी तोक को जोड़ने वाली पैदल पुलिया की स्थिति लंबे समय दयनीय बनी है जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि पुलिया के पुनर्निर्माण की गुहार लगाई है। ग्रामीण द्वारिक प्रसाद तिवारी, सुंदर लाल तिवारी ने कहा कि गांव के लिए पैदल पुलिया का निर्माण हुए कई वर्ष बीते हैं। मरम्मत के अभाव में पुलिया की हालत खराब हो गई है। ग्रामीण लंबे समय से पुलिया के पुनर्निर्माण की मांग करते आ रहे हैं लेकिन पुलिया का निर्माण नहीं हो पाया। ज्ञापन में दिनेश चंद्र, गुरु प्रसाद,सुरेंद्र दत्त तिवारी, पुरुषोत्तम तिवारी आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन


दिवाली के बाद उग्र आंदोलन शुरू करेगी संघर्ष समिति
नई टिहरी। मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बौराड़ी के गणेश चौक में अनिश्चितकालीन धरना, क्रमिक अनशन और सत्याग्रह आंदोलन जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि दीपावली के बाद आंदोलन को और तेज किया जाएगा। भरत सिंह रावत, चंदन सिंह रावत ने कहा कि मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति का 16 अगस्त निरंतर धरना जारी है। 1 सितंबर से क्रमिक अनशन भी किया जा रहा है। साथ ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट सत्याग्रह आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से शीघ्र मेडिकल कॉलेज निर्माण का शासनादेश जारी करने की मांग की है। इस मौके पर लक्ष्मी प्रसाद बडोनी, भगवान सिंह रावत, भगवान देई तोपवाल, कुशाल सिंह नेगी, चंड़ी प्रसाद डबराल, भगवान चंद रमोला, कुंवर सिंह सजवाण आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed