फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villager dies due to falling stone from hill

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

Sat, 04 Sep 2021 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Villager dies due to falling stone from hill
गजा तहसील क्षेत्र के बंदाण गांव में पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक विनोद राणा और राजस्व उपनिरीक्षक रमेश नौटियाल ने बताया कि बंदाण गांव का मकान सिंह (55) पुत्र गुलाब सिंह बीते शुक्रवार को शाम को चोपड़ियाधार में बकरी चुगाने गया था। इस दौरान पहाड़ी गिरा पत्थर मकान सिंह के सिर पर लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का पता चलने के बाद जब ग्रामीण वहां पहुंचे तब तक मकान सिंह की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। उन्होंने बच्चों के भरण-पोषण के लिए पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है। इस बाबत राजस्व निरीक्षक राणा ने कहा कि रिपोर्ट जल्द ही जिला प्रशासन को भेजी जाएगी। पीड़ित परिवार को मानकों के अनुरूप आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed