फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Viewers became emotional after watching the staging of Veer Bhad Madho Singh Bhandari

वीर भड़ माधो सिंह भंडारी का मंचन देख भावुक हुए दर्शक

Sun, 10 Oct 2021 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Viewers became emotional after watching the staging of Veer Bhad Madho Singh Bhandari
नरेंद्रनगर में श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं सांस्कृतिक मेले में प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : NEW TEHRI
सिद्धपीठ कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों का मनमोह लिया। गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी और हिंदी गीतों की प्रस्तुतियाें पर दर्शक झूमने पर मजबूर हुए। वीर भड़ माधो सिंह भंडारी नृत्य नाटिका देख दर्शक भावुक हो गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए दर्शक देर रात तक पंडाल में डटे रहे।
विज्ञापन

तीसरी सांस्कृतिक संध्या का कृषि मंत्री/मेला समिति के संरक्षक सुबोध उनियाल ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया है। कहा कि सरकार संस्कृति संरक्षण के लिए लगातार प्रयासरत है। मेले में कार्यक्रम का शुभारंभ जीजीआईसी की छात्राओं ने ईश वंदना व सरस्वती वंदना और मां कुंजापुरी की आरती से किया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय आमपाटा के छात्रों ने वीर भड़ माधो सिंह भंडारी नृत्य नाटिका और समाज में फैल रही भ्रूण हत्या पर केंद्रित नृत्य नाटिका का मंचन किया जिसे देख दर्शक भाव विभोर हो उठे। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार के छात्रों ने वसंत ऋतु पर लोकगीत, श्रीगुरु राम राय पब्लिक स्कूल नरेंद्रनगर का अमर शहीद विक्रम बत्रा पर देशभक्ति गीत, मदर मैरी स्कूल शीशमझाड़ी का भारत के अमर शहीदों की वीरगाथा पर नृत्य, माउंट कार्मल एकेडमी का आजादी के परवानों पर आयोजित कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, सभासद साकेत बिजल्वाण, मनवीर नेगी, विनिता, विजय धमांदा, उत्तम सिंह रावत, ऋतुराज सिंह नेगी, बीईओ ओपी वर्मा, सुरेंद्र बिजल्वाण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed