{"_id":"6af850eb798a0733360f09cd","slug":"gaja-chc-to-be-upgraded-to-30-beds-health-minister-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-122356-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजा सीएचसी का 30 बेड में होगा उच्चीकरण : स्वास्थ्य मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजा सीएचसी का 30 बेड में होगा उच्चीकरण : स्वास्थ्य मंत्री
Sat, 14 Nov 2026 05:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 14 Nov 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि गजा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का 30 बेड में उच्चीकरण किया जाएगा। इसके लिए पदों का सृजन कर जल्द ही शिलान्यास किया जाएगा। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में इन बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री उनियाल ने शनिवार को क्वीली पट्टी के मैदार, अमसारी, बैरोला और अदाली (सैण) गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान अदाली (सैण) में चाका सड़क से नवनिर्मित सड़क का रिबन काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर विकसित करना जरूरी है। सरकार होम स्टे, पॉलीहाउस, बागवानी, मशरूम उत्पादन और अदरक व सौंठ उत्पादन सहित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं में अनुदान दे रही है।
उन्होंने कहा कि पलायन और पहाड़ी क्षेत्रों की आबादी में कमी का असर भविष्य में विधानसभा और संसदीय क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व पर भी पड़ सकता है। ऐसे में गांवों को आबाद रखना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर तैयार करना जरूरी है। इस मौके पर नगर पंचायत गजा के अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल, ताजबीर सिंह खाती, मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष वीर सिंह रावत, जगत सिंह असवाल