{"_id":"6af85167f02a24c1c700a238","slug":"the-boycott-of-the-work-of-the-song-valley-regional-committee-continued-for-the-third-day-tehri-news-c-5-1-drn1020-1111854-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सौंग घाटी क्षेत्रीय समिति का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सौंग घाटी क्षेत्रीय समिति का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी
Sat, 14 Nov 2026 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 14 Nov 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। सौंग बांध प्रभावित और विस्थापित विकास समिति का 15 सूत्री मांग को लेकर चल रहा कार्य बहिष्कार धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। बांध प्रभावितों का धरना धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत तौलियाकाटल के सौदणा गांव और रायपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत अखाड़ी भीलंग के हिलासवाली में चल रहा है।
समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह पंवार की अध्यक्षता में चल रहे आंदोलन में बांध प्रभावितों का कहना है, कि समस्याओं का समाधान करने का काई प्रयास नहीं किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। शनिवार को धरनास्थल पर पहुंचे धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर शीघ्र ही शासन-प्रशासन स्तर पर वार्ता कर समाधान करने का हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
बांध प्रभावितों ने कहा कि जब तक 15 सूत्री मांगों का शतप्रतिशत निस्तारण नहीं किया जाता है, आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर समिति के सचिव बलवीर सिंह कंडारी, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह कंडारी, संगठन मंत्री आनंद सिंह नेगी, ओमप्रकाश पंवार, मीडिया प्रभारी रविराज पंवार, सुमित कंडारी, दीपेंद्र कोठारी, सरंक्षक केदार सिंह वर्मा, कृपाल सिंह कंडारी ,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुलदीप पंवार मौजूद थे। संवाद