{"_id":"6af851e75cfbc83fe00bbf11","slug":"bharatas-anger-was-emotionally-staged-tehri-news-c-5-1-drn1020-1111862-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: भरत संताप का भावुक मंचन किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: भरत संताप का भावुक मंचन किया गया
Sat, 14 Nov 2026 05:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 14 Nov 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर(टिहरी)। नगर पालिका क्षेत्र में चल रही ऐतिहासिक 68वीं रामलीला के पांचवें दिन राम विस्मय लीला और भरत संताप के मार्मिक प्रसंगों का सफल मंचन किया गया। लीला का शुभारंभ भगवान श्रीराम के वनागमन के पश्चात अयोध्या में व्याप्त शोक के दृश्य से हुआ। मंचन के दौरान भरत के पात्र में अंकिता पुंडीर ने अपने दमदार अभिनय, करुण संवादों और गायन से भरत की पीड़ा व भातृ-प्रेम को बखूबी जीवंत किया। वहीं, शत्रुघ्न के पात्र में सृष्टि गुसाईं ने अपने सशक्त अभिनय और संवाद अदायगी से अपनी छाप छोड़ी। महिला कलाकारों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन की रामलीला समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय दर्शकों ने खूब प्रशंसा की। संवाद
