फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Two deputy CMOs in Tehri, five doctors corona infected

टिहरी में दो डिप्टी सीएमओ पांच डॉक्टर कोरोना संक्रमित

Sat, 20 Jun 2020 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Two deputy CMOs in Tehri, five doctors corona infected
टिहरी जिले में कोरोना का शिकंजा और कस गया है। यहां दो डिप्टी सीएमओ और पांच डाक्टरों के साथ स्वास्थ्य विभाग के 11 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिले में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 49 नए मामले सामने आए हैं। हिंडोला सीएचसी को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मीनू रावत के अनुसार शुक्रवार रात 25, जबकि शनिवार रात 24 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। दो डिप्टी सीएमओ, एक स्वास्थ्य विभाग का कार्मिक और सीएचसी हिंडोलाखाल के प्रभारी चिकित्साधिकारी, चार डॉक्टर, दो फार्मेसिस्ट और एक वार्ड ब्वॉय कोरोना पॉजिटिव मिला है। हालांकि ये सभी ए-सिम्टॉमैटिक हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा देवप्रयाग ब्लॉक के, दिल्ली-मुंबई से लौटे
सीएमओ डॉ. मीनू रावत के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को मिले सभी पॉजिटिव को कोविड केयर सेंटर राजकीय नर्सिंग कॉलेज, सुरसिंगधार में आइसोलेट कर दिया गया है। पॉजिटिव मिले लोगो में देवप्रयाग ब्लॉक के 20, भिलंगना के सात, चंबा और थौलधार के छह-छह, प्रतापनगर और जाखणीधार के चार-चार लोग शामिल हैं। इनमें से ज्यादा दिल्ली और मुंबई से लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 370 पहुंची संख्या, 286 ठीक हुए
नए संक्रमितों के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 370 पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि इनमें से 286 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में अभी तक 3674 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। इनमें 2547 नेगेटिव मिली है। अभी भी 498 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। 1571 लोगों को संस्थागत और 4269 लोगों को होम क्वारंटीन में रखा गया है।

अब तक सर्वाधिक 165 लोग भिलंगना, प्रतापनगर में 36, जाखणीधार में 35, थौलधार 34, देवप्रयाग 33, जौनपुर 24, चंबा 22, नरेंद्रनगर 14 और कीर्तिनगर ब्लॉक क्षेत्र में 7 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed