फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Two arrested for culpable homicide

गैर इरादतन हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for culpable homicide
शराब पीने के बाद मोबाइल को लेकर तीन दोस्तों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक और एक नाबालिग के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

एसएसआई केके टम्टा ने बताया कि पिपली गांव के नजदीक बीते रविवार की शाम तीन दोस्तों ने साथ बैठकर शराब पी। बाद में तीनों के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि पिपली गांव निवासी पंकज (27) पुत्र मंगशीरू और ढुंगीधार निवासी एक नाबालिग ने पिपली गांव निवासी मनीष नेगी (20) पुत्र चैत सिंह की जमकर पिटाई कर दी। इससे मनीष घायल होकर झाड़ी में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मनीष के पिता भी उसे खोजते मौके पर पहुंचे। इस पर दोनों युवक वहां से फरार हो गए। घायल युवक को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल, बौराड़ी लेकर पहुंचे। यहां उपचार के बाद परिजन उसे घर ले गए, लेकिन रात में उसने घर पर दम तोड़ दिया।

एसएसआई के मुताबिक मृतक के पिता चैत सिंह की तहरीर पर सोमवार को पंकज और विकास के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया कि मृतक मनीष और उसका दोस्त पंकज ऋषिकेश होटल में नौकरी करते थे। दोनों लॉकडाउन में घर लौटे थे। नाबालिग आरोपी अभी 10 वीं कक्षा में पढ़ाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed