छात्र-छात्राओं को साहसिक खेलों के प्रति आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग ने तीन दिवसीय टूरो-फीस्ट का आयोजन कर राजकीय महाविद्यालय के छात्रों का शैक्षिक भ्रमण कराया। इस दौरान छात्रों को पर्यटन और साहसिक खेलों में करियर बनाने की जानकारी दी गई। भ्रमण के अंतिम दिन उन्हें रिवर क्रॉसिंग, रॉक क्लाइंबिंग और राफ्टिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
शुक्रवार को महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को तपोवन में गंगा नदी में रिवर क्रॉसिंग, राफ्टिंग, रिवर मैनर्स, रॉक क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण दिया गया। छात्रों को कमांडो नेट, बर्मा ब्रिज, मोगली वॉक, स्पाइडर नेट और टायर वॉक की जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षक आनंद भंडारी ने साहसिक पर्यटन में माउंटेनियरिंग विधाओं का उपयोग, साहसिक पर्यटन, जोखिम प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, रेस्क्यू ऑपरेशन, कैंपिंग और पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया। कैंप मैनेजर सुभाष राणा ने बताया कि शिवपुरी, व्यासी और कौड़ियाला राफ्टिंग के लिए बेहतर है। संवाद