फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   tourists are increasing to visit Tehri lake

बांध की झील का दीदार करने जुट रहे पर्यटक

Sun, 07 Jun 2015 04:19 PM IST
Updated Sun, 07 Jun 2015 04:19 PM IST
विज्ञापन

टिहरी बांध की झील में पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है। नौ वर्ष से वीरान पड़ी झील में नवंबर 2014 में वोटिंग की शुरूआत धीरे-धीरे परवान चढ़ रही है।

विज्ञापन


बांध की विशाल झील में बोटिंग का लुत्फ उठाने के लिए हर दिन 40 से 50 पर्यटक कोटी कालोनी का रुख कर रहे हैं। इन छह माह में ही साढ़े 11 सौ से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं।
विज्ञापन


दिसंबर में पर्यटकों के लिए वोटिंग की शुरूआत गति पकड़ रही है। इन छह माह में ही पर्यटकों की संख्या बढ़ने से पर्यटन विभाग और टिहरी झील विशेष क्षेत्र पर्यटन प्राधिकरण (टाडा) के सामने पर्यटकों की सुविधा के लिए तेजी से साधन जुटाने की चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पर्यटकों की सुविधा केे लिए वातानुकूलित हट्स, टेंट, रेस्टोरेंट, फ्लोटी मरीना (तैरता रेस्टोरेंट), बार्ज बोट जिसमें छोटे-बड़े वाहनों को आरपार ले जाया जा सकता है।


फिलहाल टाडा की ओर से कोटी कालोनी मेें चार बोटें चलाई जा रही है, जिसमें प्रतिव्यक्ति आधे घंटे का किराया तीन सौ रुपये और एक घंटे के पांच सौ रुपये तय किया गया है। जहां हर दिन 40-50 पर्यटक बोटिंग का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं।

इस संबंध में उपमुख्य कार्याधिकारी, नमित रमोला ने कहा कि बांध की झील में बोटिंग करने आ रहे पर्यटकों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। उनकी सुविधाओं के लिए निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। कुछ महीनों में ही सभी सुविधाएं जुटा ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed