{"_id":"6899db9093a180f44102b720","slug":"to-talk-on-mobile-one-has-to-go-2-km-away-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-114029-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: मोबाइल पर बात करने के लिए जाना पड़ रहा दो किमी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: मोबाइल पर बात करने के लिए जाना पड़ रहा दो किमी दूर
Mon, 11 Aug 2025 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 11 Aug 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल और रोड कनेक्टिविटी ठप होने से अलग-थलग पड़ा सीमांत गांव पिंस्वाड़
नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक में सीमांत क्षेत्र का पिंस्वाड़ गांव की सड़क क्षतिग्रस्त होने के साथ ही संचार सेवा भी ठप हो गई है। गांव को जोड़ने वाली सड़क जहां छह दिनों से बंद है वहीं ग्रामीणों को संचार सुविधा भी नसीब नहीं हो रही है। पंचायत चुनाव के दौरान सिग्नल मिले थे लेकिन चुनाव निपटते ही गायब हो गए हैं। ऐसे में ग्रामीणों के सामने अपनों से बात करने के लिए दो किमी दूर जाना पड़ रहा है।
भिलंगना ब्लॉक के पिंस्वाड़ गांव में लगा बीएसएनएल का टावर शोपीस बना हुआ है। गांव के लोगों के पास मोबाइल फोन तो है लेकिन कनेक्टिविटी नहीं होने से दिक्कत है। आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र के लोगों को गांव से बाहर मोबाइल से संपर्क करने के लिए दो किमी ऊपर चोटी पर जाना पड़ रहा है।
गांव के भरत सिंह राणा, दिनेश बिष्ट, देवेंद्र नेगी, सुरेंद्र सिंह और शिव सिंह ने बताया कि पिंस्वाड़ और उरणी को संचार सेवा से जोड़ने के लिए आठ-दस से मांग करने पर दो साल पहले गांव के पास बीएसएनएल का मोबाइल टावर लगने पर लोगों में खुशी की लहर थी लेकिन कुछ समय बाद ही सेवा ठप हो गई। इस पंचायत चुनाव के दौरान एक सप्ताह तक सेवा ठीक रही लेकिन उसके बाद फिर से ठप हो गई है।
विज्ञापन
इससे अब ग्रामीणों को फिर से दो किमी ऊपर ठांगधार जाकर अपनों से बात करनी पड़ रही है। आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र में कोई नुकसान होने पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए सूचना देना भी खासा मुश्किल है। ग्रामीणों ने कहा कि पिंस्वाड़ गांव में छह दिन से सड़क सुविधा भी ठप है जिससे सीमांत गांव अलग-थलग पड़ा है। उन्होंने संचार और यातायात सेवा जल्द बहाल करने की मांग की है। इस बाबत बीएसएनएल के एजीएम से कई बार संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।