{"_id":"c0934c1af65dfb70784a7d48bc930b97","slug":"tiles-with-mud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी मिली सीमेंट से चिपका रहे टाइल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी मिली सीमेंट से चिपका रहे टाइल्स
घनसाली (टिहरी)
Updated Thu, 25 Feb 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली बाई पास मोटर मार्ग निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। मिट्टी मिली सीमेंट से टाइल्स चिपकाई जा रही है। निर्माण की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
घनसाली बाजार में रोज लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए पुरानी तहसील के टिहरी रोड से हनुमान मंदिर तक 800 मीटर लंबी सड़क का निर्माण करवाया गया है, जिस पर लोनिवि वर्तमान समय में राज्य योजना के अंर्तगत 340 मीटर लंबाई पर 81 लाख की लागत से डामरीकरण और टाइल्स लगाने का कार्य कर रही है, लेकिन विभागीय ठेकेदारों से टाइल्स लगाने में रेत, डस्ट के बजाय सीमेंट में मिट्टी मिलाई जा रही है। आसपास के लोग कई बार विभाग से मोटर मार्ग पर घटिया सामग्री लगाए जाने की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन लोनिवि इस और ध्यान नहीं दे रहा है। बता दें कि मार्ग पर विभाग मरम्मत और डामरीकरण के नाम पर एक वर्ष पहले जिला योजना से 12 लाख खर्च कर चुका है, लेकिन वह भी घटिया गुणवत्ता के कारण जगह-जगह उखड़ गया है। क्षेत्र के भगवान सिंह, राम सिंह, मकान लाल, शूरवीर सिंह ने सड़क पर हो रहे घटिया कार्य की उच्च स्तरीय जांच करने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कोट
ठेकेदार डस्ट और रेत की जगह जो मिट्टी डाली जा रही थी, उसे हटा दिया गया है। ठेकेदार को गुणवत्ता का ध्यान रखने की हिदायत दी गई है। यदि अब कोई गड़बड़ी पाई गई, तो ठेकेदार का अनुबंध निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-बृजेश जोशी, अवर अभियंता, लोनिवि घनसाली