फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tied Rakhi threads around trees and pledged to protect the greenery.

Tehri News: राखी के धागे से पेड़ों को बांधा, हरियाली बचाने का लिया प्रण

Wed, 26 Aug 2026 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 26 Aug 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Tied Rakhi threads around trees and pledged to protect the greenery.
छात्राओं ने नक्षत्र वाटिका बनाकर आंवला, पलाश, अर्जुन और बेल के पौधे रोपे
विज्ञापन

‎नई टिहरी। रक्षा बंधन के पर्व पर जौनपुर ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज दोंक की छात्राओं ने पेड़-पौधों को राखी बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। रक्षा बंधन के पर्व पर छात्राओं ने पौधों को राखी बांध कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। ‎
कार्यक्रम के संयोजक संजय प्रकाश सेमवाल ने कहा कि हम अपनी परंपराओं को पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़कर आगे बढ़ें तो पर्यावरण संरक्षण के साथ ही समाज में परंपराओं के प्रति सकारात्मक सोच भी विकसित होगी। छात्र-छात्राओं ने आशीष सगाई और इंदु सैनी के मार्गदर्शन में नागराजा मंदिर के समीप नक्षत्र वाटिका का निर्माण किया।
विज्ञापन

वाटिका में आंवला, बांस, पलाश, बेल, अर्जुन और नींबू आदि प्रजातियों के पौधे लगाए । ‎प्रधानाचार्य राम औतार ने सभी को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम अपने परिवेश को तभी बेहतर बना सकते हैं जब अपनी परंपराओं को आधुनिकता और प्रासांगिकता के अनुरूप मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन के पर्व पर छात्र-छात्राओं ने पेड़-पौधों को जो रक्षा सूत्र बांधे हैं वह उनकी देखभाल करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा किए ऐसे पवित्र पर्व पर अन्य छात्रों को भी इस तरह का निर्णय लेकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। इस मौके पर स्वाति, प्रियंका, सरस्वती, बबीता, अनिल और रंजना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed