फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Three dead including two real brothers on scooty

स्कूटी सवार दो सगे भाईयों सहित तीन की मौत

Sat, 18 Jun 2022 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Three dead including two real brothers on scooty
टिहरी जिले की सीमा से सटे उत्तरकाशी के रातलधार-सिरकालाखाल मोटर मार्ग पर एक स्कूटी के खाई में गिरने से दो भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरकाशी जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तरकाशी की गाजणा पट्टी के पोखरियाल गांव से तीन युवक एक ही स्कूटी पर मुखेम की तरफ जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे स्कूटी रातलधार-सिरकालाखाल मोटर मार्ग पर शीला गदेरे के समीप 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर लंबगांव थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। उनकी पहचान गाजणा पट्टी के पोखरियाल गांव निवासी हर्ष लाल (45) पुत्र शांति लाल, मुखेम गांव निवासी सोहन लाल (38) और उसके बड़े भाई मोहन लाल (40) पुत्र फगणदास निवासी मुखेम गांव के रूप में हुई।
विज्ञापन

लंबगांव के प्रभारी थानाध्यक्ष कुंवर राम आर्य ने बताया कि स्कूटी हर्ष लाल चला रहा था और उसने हेलमेट नहीं पहना था। तीन युवक राजमिस्त्री थे और काम की तलाश में जा रहे थे। हर्ष लाल भी दोनों भाइयों का रिश्तेदार बताया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना पर प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, ब्लॅाक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला, जिला पंचायत सदस्य रेखा असवाल, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ममता पंवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवी सिह पंवार आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed