{"_id":"573f5b0c4f1c1b9857ac82f6","slug":"they-sought-to-create-blocks-of-four-ferries","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ब्लाक के लोगों ने की घाट बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ब्लाक के लोगों ने की घाट बनाने की मांग
अमर उजाला/नई टिहरी।
Updated Sat, 21 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी बांध की झील बनने के बाद जाखणीधार, प्रतापनगर, चंबा, थौलधार और भिलंगना के लोग झील किनारे घाट बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी टीएचडीसी को उनकी परेशानी नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
बांध की झील बनने के बाद लोगों के सामने शव दहन की समस्या बनी हुई है। पहले लोग भागीरथी और भिलंगना नदी किनारे कहीं भी शव दहन कर लेते थे, लेकिन झील बनने के बाद जलस्तर कम-ज्यादा होने के कारण कहीं भी सुरक्षित रास्ते नहीं हैं। दल-दल होने के कारण लोग अंतिम संस्कार करने के बाद स्नान भी नहीं कर पाते हैं। टिहरी बांध समन्वय समिति की बैठक में पहले की तरह ही 17 फरवरी को हुई समिति की बैठक में टीएचडीसी ने प्रथम चरण में 23 में से नौ घाट बनाने के लिए पुनर्वास खंड को धनराशि देने का वादा किया था, लेकिन अभी पैसा नहीं मिल पाया है। अवस्थापना खंड के ईई डीके सिंह ने बताया कि टीएचडीसी ने 17 फरवरी को हुई समिति की बैठक में 15 मार्च 2016 तक पैसा देने के आश्वासन पर पुनर्वास निदेशक के माध्यम से इस्टीमेट भेजा था, जिसे उन्होंने वापस कर दिया है। टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक पीपीएस मान का कहना है कि यह लंबा प्रकरण है। घाट बनाने सहित कई प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे गए हैं।
विज्ञापन