फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   There is no mobile connectivity in several villages of Basar Patti.

Tehri News: बासर पट्टी के कई गांवाें में नहीं है मोबाइल कनेक्टिविटी

Tue, 07 Jul 2026 05:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 07 Jul 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
There is no mobile connectivity in several villages of Basar Patti.
अपनों से बात करने के लिए जाना पड़ता है गांव से दूर
विज्ञापन

नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक में बासर पट्टी के कई गांवों में संचार सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को इस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोग लंबे समय से मोबाइल कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान करने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे ग्रामीण आधुनिक युग में मोबाइल सेवा से वंचित रहने को मजबूर हैं।
बासर पट्टी में केपार्स गांव निवासी वन सरपंच संजय लाल शाह ने डीएम को भेजे ज्ञापन में बताया कि केपार्स, कर्णगांव, मांदरा, लस्यालगांव, गडारा,अमरसर,कपोल गांव, छतियारा और सिलुड़ी आदि गांव के लोग आज भी संचार सुविधा से वंचित हैं जिससे ग्रामीणों के मोबाइल फोन घर में बेकार साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आधा दर्जन से अधिक गांवों को संचार सेवा से जोड़ने के लिए मोबाइल टावर लगाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण गांव के लोगों को अपनों से बातचीत करने के लिए गांव से दूर जाने की मजबूरी बनी हुई है जबकि अन्य समय पर बाहर से किसी परिचित के फोन करता है तो नेटवर्क नहीं होने के कारण बातचीत नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल सिग्लन नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इन गांवाें के बीच एक मोबाइल टावर लगता है तो क्षेत्र के दर्जनों गांव के मोबाइल उपभोक्ताओं को भी कनेक्टिविटी की अच्छी सुविधा मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए इन गांवों के बीच में उपयुक्त स्थान पर शीघ्र ही मोबाइल टावर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed