फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The medical store was operating without a pharmacist; the sale of medicines has been stopped.

Tehri News: बिना फार्मासिस्ट चल रहा था मेडिकल स्टोर, दवाओं की बिक्री रोकी

Sat, 27 Dec 2025 05:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 27 Dec 2025 05:08 PM IST
विज्ञापन
The medical store was operating without a pharmacist; the sale of medicines has been stopped.
नरेंद्रनगर (टिहरी)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बीते दिन मुनिकीरेती, तपोवन व शिवपुरी क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों में चेकिंग अभियान चलाकर दवाओं की बिक्री और रख-रखाव की जांच की। निरीक्षण के दौरान शिवपुरी क्षेत्र के एक मेडिकल स्टोर में कई तरह की अनियमितताएं पाई गईं। मौके पर न तो फार्मासिस्ट मौजूद मिला और न ही दवाओं की बिक्री व स्टॉक से संबंधित बिल-बुक उपलब्ध कराई गई। दवाओं के डिब्बों पर धूल-मिट्टी जमी हुई मिली। औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा ने बताया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उक्त मेडिकल स्टोर से दवाओं की बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी गई है। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोरों में लाइसेंस की शर्तों, फार्मासिस्ट की उपस्थिति और एक्सपायरी दवाओं के रख-रखाव की भी जांच की गई। मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिए कि मनोप्रभावी दवाओं की बिक्री बिना चिकित्सक के वैध पर्चे के न की जाए। नियमों की अनदेखी करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed