फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The headworks of the drinking water scheme are repeatedly getting damaged.

Tehri News: बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहा है पेयजल योजना का हैड

Sun, 30 Aug 2026 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 30 Aug 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
The headworks of the drinking water scheme are repeatedly getting damaged.
स्थायी समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी जताई
विज्ञापन

उत्तरकाशी। धनारी क्षेत्र के पीपली और मंजकोट गांव में पेयजल योजना का हैड बरसात में बार-बार क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय स्तर पर कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी जताई।
ग्रामीण धर्मेद्र राणा, दिपेंद्र राणा, अमित राणा और विकास ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जल संस्थान की ओर से गांव की पेयजल योजना के लिए हैड बनाया गया था। बीते बरसात के दौरान तेज बारिश और पानी के बहाव से यह हैड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते गांव में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई और लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

पेयजल संकट को देखते हुए उन्होंने अपने स्तर से क्षतिग्रस्त हैड की मरम्मत कर किसी तरह पानी की आपूर्ति बहाल की। फिलहाल ग्रामीणों को पानी मिल रहा है। लेकिन बरसात के दौरान तेज बहाव के कारण हैड बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाता है। इससे समस्या फिर गहरा जाती है। वे इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं और स्थायी समाधान की मांग कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने विभाग से सुरक्षित स्थान पर मजबूत हैड का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed