फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The government in 2019 will account for penny: Shah

2019 में पाई-पाई का हिसाब देगी मोदी सरकार : शाह

Thu, 09 Feb 2017 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Thu, 09 Feb 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
The government in 2019 will account for penny: Shah
Women in traditional dress - फोटो : Amar Ujala

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हरीश रावत पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नाम घोटाले, घपलों का रिकार्ड दर्ज है। राहुल बाबा मोदी सरकार से दो साल का हिसाब पूछ रहे हैं, लेकिन जिन लोगों ने 60 साल का हिसाब नहीं दिया वह यह सवाल कैसे कर रहे हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2019 में मोदी सरकार पाई-पाई का हिसाब देगी। कहा कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार के मंत्री और उनके लोग शराब माफियाओं के साथ मिलकर प्रदेश को लूट रहे हैं। उत्तराखंड का भाग्य बदलना है, तो भाजपा की सरकार बनाने में सभी लोग भागीदार बने। सरकार बनने पर उत्तराखंड को आदर्श राज्य के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह बृहस्पतिवार को बौराड़ी स्टेडियम में टिहरी विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी धन सिंह नेगी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाई कांग्रेस इसके सबूत मांगकर सेना की निष्ठा पर सवाल उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार ने उत्तराखंड के चारधाम के लिए 900 किमी ऑल वेदर रोड बनाने के लिए 12 हजार करोड़ की परियोजना शुरू की है। 40 साल से अटका वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) प्रकरण एक साल ही में भाजपा सरकार ने हल कर दिया है।

कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनते ही जड़ी-बूटी उद्योग, न्यूयार्क और न्यू जर्सी के तर्ज पर उत्तराखंड के पहाड़ियों में आईटी पार्क स्थापित कर पलायन रोका जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। भाजपा प्रत्याशी धन सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने कांग्रेस सरकार एवं स्थानीय प्रत्याशियों पर जिले का विकास ठप करने का आरोप लगाया।


महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में किया शाह का स्वागत

टिहरी पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक परिधान में स्वागत किया। जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्मृति चिह्न भेंट किया। महामंत्री दिनेश डोभाल ने पहाड़ी टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया।


यूकेडी के वीरेंद्र मोहन उनियाल उत्तराखंडी ने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी, पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी, कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक अशोक चौहान, पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, घनश्याम नौटियाल, खेम सिंह चौहान, विनोद रतूड़ी, भागवत बिष्ट, कीर्ति सिंह नेगी, ओम प्रकाश भट्ट, जीतराम भट्ट, अनुसूया नौटियाल, विक्रम कठैत, केडी पुनेठा, अबरार अहमद, गोपीराम चमोली, प्रमुख बेबी असवाल, रागिनी भट्ट, गीता नेगी, अनीता कंडियाल, मनोज नकोटी, रजनी सजवाण, कुसुम चौहान, उषा पुनेठा, मीना सेमवाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed