{"_id":"65805f219b257edbac02b484","slug":"the-forest-rest-house-is-in-bad-shape-new-tehri-news-c-5-1-drn1031-310046-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: झंगोरा घाटी से वन विश्राम गृह तक सड़क बनी है खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: झंगोरा घाटी से वन विश्राम गृह तक सड़क बनी है खस्ताहाल
विज्ञापन
काॅलेज रोड से नागनी बाईपास तक सड़क की खस्ताहाल स्थिति होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने लोनिवि से सड़क की दशा सुधारने की मांग की है। चंबा-काॅलेज रोड-नागनी बाईपास करीब एक किमी तक खस्ताहाल बनी है। कई सालों बाद भी सड़क का सुधारीकरण और डामरीकरण नहीं हो पाया है।
विभागीय लापरवाही से नाराज लोगों ने कुछ माह पहले यहां मुख्य चौराहे पर कई दिनों तक धरना दिया था। मोटर मार्ग पर नगर क्षेत्र सहित जौल गांव, सुदाड़ा, कुड़ियाल गांव और स्यूटा गांवों के लोग आवागमन करते हैं। बावजूद लोनिवि सड़क की सुध नहीं ले रहा है। पालिका ने चंबा चौराहे से झंगोरा घाटी तक 200 मीटर पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगा दी है लेकिन उससे आगे झंगोरा घाटी से वन विश्राम गृह तक करीब 900 मीटर सड़क खस्ताहाल बनी है।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता जगदीश खाती ने बताया कि सड़क का यह हिस्सा वन विभाग के स्वामित्व में है। लोनिवि की ओर से यह रोड विभागीय के अधीन करने का प्रस्ताव कई बार भेजा गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि बजट मिलता है तो पुरानी चौड़ाई पर ही डामरीकरण कर दिया जाएगा।