फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The Food Safety Department inspected hotels and instructed them to maintain cleanliness

Tehri News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटलों की चेकिंग कर शुद्धता रखने के निर्देश दिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
The Food Safety Department inspected hotels and instructed them to maintain cleanliness
नई टिहरी। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करने के लिए खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने जिले के अलग-अलग मोटर मार्गों पर स्थित दुकान, होटल और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां रखे गए खाद्य पदार्थों के आठ सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा के उपायुक्त राजेंद्र सिंह रावत की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा टीम ने जिले के अलग-अलग स्थानों में संचालित होटल, रेस्टोरेंटों और अन्य प्रतिष्ठानों के किचन और स्टोर का निरीक्षण कर खाद्य निर्माण में प्रयुक्त दुग्ध पदार्थों के वास्तविक स्रोत, अन्य कच्चे माल की खरीद, बिल, निर्माण प्रक्रिया में प्रयुक्त सामग्री, उत्पादों की लेबलिंग, पैकेजिंग, बैच नंबर, निर्माण तिथि और आवश्यक घोषणाओं की जांच की गई। होटल-रेस्टोरेंटों प्रयुक्त होने वाले पानी और किचन में कार्यरत कर्मचारियों के चिकित्सीय जांच संबंधी प्रपत्रों की जांच भी की गई। उपायुक्त ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान आटा, दाल, सब्जी, पोहा, चीनी, मैदा और बेकरी उत्पाद सहित कुल आठ खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। टीम में सहायक आयुक्त प्रमोद रावत और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलवंत चौहान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed