{"_id":"6a0877a99804cda17a09f1d3","slug":"the-dance-drama-based-on-madho-singh-bhandari-was-the-center-of-attraction-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-118943-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: माधो सिंह भंडारी पर आधारित नृत्य नाटिका रही आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: माधो सिंह भंडारी पर आधारित नृत्य नाटिका रही आकर्षण का केंद्र
Sat, 16 May 2026 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 16 May 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
ढुंग इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
लंबगांव (टिहरी)। जाखणीधार ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज ढुंग के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी। वीर भड़ माधो सिंह भंडारी की जीवन गाथा पर आधारित नृत्य नाटिका आकर्षण का केंद्र रही। नाटिका देखकर अभिभावक और दर्शक भावविभोर हो उठे।
मुख्य अतिथि प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि टिहरी पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक नेगी ने छात्र-छात्रओं को लक्ष्य निर्धारित कर कामयाबी पाने की अपील की। कहा अनुशासन, नियमित अभ्यास से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। नगर पालिकाध्यक्ष रावत ने छात्र-छात्राओं से अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया।
इस दौरान बोर्ड और अन्य परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश शाह ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट बताई। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, जिला पंचायत सदस्य विजयपाल रावत, दिनेश कुमार, विक्रमा देवी, आशा देवी, झाबा देवी, टीकाराम नौटियाल मौजूद रहे।