फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The Controller of Examinations himself appointed the examiner

अपने ही आदेश से परीक्षा नियंत्रक ने खुद को बना डाला परीक्षक

Thu, 22 Oct 2020 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
The Controller of Examinations  himself appointed the examiner
श्रीदेव सुमन विवि के अधिकारियों के कारनामे भी अजब-गजब है। विवि के परीक्षा नियंत्रक ने अपने ही आदेशों से खुद को ही बीएड प्रायोगिक और मौखिक परीक्षा के लिए परीक्षक नियुक्त कर डाला। परीक्षा नियंत्रक का यह आदेश सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग विवि की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। विवि के अधिकारियों से अब इसका जवाब देते नहीं बन पा रहा है। विवि के प्रभारी कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने मामले में कुछ भी कहने से स्पष्ट इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि से गढ़वाल मंडल के 28 स्ववित्त पोषित बीएड कॉलेज संबद्ध है। सत्र 2018-20 बीएड प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षा के लिए विवि ने परीक्षक नियुक्त कर दिए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. आरएस चौहान ने अपने ही आदेशों से खुद को हरिद्वार जिले के दो निजी बीएड कॉलेजों का परीक्षक नियुक्त करने का आदेश जब दोनों कॉलेजों को भेजा, तो कॉलेज संचालक हैरान रह गए। परीक्षा नियंत्रक का परीक्षक बनने का आदेश सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने विवि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। 19 अक्तूबर को आदेश जारी करने के बाद परीक्षा नियंत्रक छुट्टी पर चले गए।
विज्ञापन

नियम के तहत कोई भी परीक्षा नियंत्रक अपने विवि से संबद्ध कॉलेजों में परीक्षक तैनात नहीं हो सकता है। भले ही परीक्षा नियंत्रक किसी दूसरे विवि के कॉलेजों में परीक्षक बन सकता है। इस बाबत परीक्षा नियंत्रक डा. आरएस चौहान ने कहा कि वह पहले शिक्षक हैं। परीक्षा नियंत्रक बाद में हैं। मैं प्रयोगिक और मौखिक परीक्षा लेेने किसी भी बीएड कॉलेज में नहीं जाऊंगा। विवि के प्रभारी परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा आदेश जारी हुआ, तो यह नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed