{"_id":"5f945a198ebc3e5be028c789","slug":"the-construction-of-shaheed-belmati-chauhan-smriti-forest-park-is-incomplete-new-tehri-news-drn360064924","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद बेलमति चौहान स्मृति वन पार्क का निर्माण नहीं हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद बेलमति चौहान स्मृति वन पार्क का निर्माण नहीं हुआ पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों के नाम पर घोषणाएं तो बहुत होती है, लेकिन अधिकांश कागजों में ही सिमट कर रह जाती है। राज्य आंदोलन में शहीद हुई बेलमति चौहान के नाम पर गजा के तमियार में स्मृति वन पार्क बनाए जाने की घोषणा हुई। 16 साल बाद भी स्मृति वन पार्क का निर्माण पूरा नहीं हो पाया। अधूरा बना स्मृति वन पार्क खस्ताहाल बना हुआ है।
उत्तराखंड आंदोलन के दौरान मसूरी गोली कांड में शहीद हुई दुवाकोटी निवासी बेलमति चौहान के नाम पर गजा के तमियार मेें शहीद स्मृति वन पार्क निर्माण की घोषणा 2004 में तत्कालीन राज्यसभा सदस्य हरीश रावत ने की थी। उन्होंने पांच लाख सांसद निधि से देकर वन विभाग को भव्य स्मृति पार्क बनाने को कहा था। पार्क में शहीद की भव्य मूर्ति, बैठने की व्यवस्था, गेट से लेकर अन्य कार्य किए जाने थे, लेकिन कार्यदायी संस्था वन विभाग केवल एक गेट और तारबाड़ लगा पाया। अन्य कार्य अधूरे छोड़ दिए गए, जबकि शहीद की मूर्ति गजा चौराहे पर लगा दी गई। ग्रामीण कुंवर सिंह चौहान, प्रेम सिंह चौहान, सूर्यचंद चौहान, टंखी सिंह नेगी, दिनेश प्रसाद उनियाल, भगवान चौहान, मान सिंह चौहान ने बताया कि शहीदों के नाम पर की जानी वाली घोषणाएं भी पूरी नहीं हो रही है। बताया कि जहां पर स्मृति वन पार्क बनाया जाना था, वह रमणिक स्थल है। लोग बड़ी संख्या में घूमने आते हैं। बावजूद वर्तमान में लगा गेट भी आधा टूट गया है। बताया कि खाड़ी-गजा-चाका देवप्रयाग सड़क अब राष्ट्रीय राजमार्ग में चली गई है। निकट भविष्य में गजा में सड़क का चौड़ीकरण होने के कारण शहीद की मूर्ति भी प्रभावित हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से स्मृति वन पार्क को विकसित करने की मांग की। इस बाबत वन रेंज अधिकारी स्पर्श काला का कहना है कि यह मामला काफी पुराना है। जल्द इस संबंध में जानकारी ली जाएगी।