फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The audience visited the songs of folk singers

लोक गायकों के गीतों पर झूमे दर्शक

Sun, 23 Feb 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
The audience visited the songs of folk singers
नगर में आयोजित तीन दिवसीय वसंत महोत्सव कौथिग का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। लोक गायकों के शानदार गीतों पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

रविवार को विधायक शक्ति लाल शाह ने वसंत महोत्सव कौथिग का समापन किया। उन्होंने कहा मेले और थौले उत्तराखंड की परंपरा रही है। पूर्व में जहां मेले एक-दूसरे से मिलने के माध्यम थे, वहीं अब यह मनोरंजन के भी प्रमुख साधन हैं। उन्होंने मेले के लिए संस्कृति विभाग से दो लाख देने के साथ व्यापार मंडल भवन बनाने की घोषणा की। कहा कि घनसाली में जल्द ही बस अड्डा बनकर तैयार होगा। विशिष्ट अतिथि भागीरथी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अब्बल सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख बसुमती घणाता ने कहा कि भविष्य में इस मेले को और भव्य बनाने के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा। लोक गायक धूम सिंह रावत की प्रस्तुति पर दर्शक जमकर झूमे। नितीश भंडारी, खुशीराम, सौरभ नैथानी, इंदू भट्ट और चंद्रमोहन आर्य के रमछोल कार्यक्रम ने मेले को भव्य बना दिया।

इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष डा. नरेंद्र डंगवाल, जिला पंचायत सदस्य धनपाल नेगी, डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष रजनीकांत सुरीरा, समाजसेवी दर्शन लाल आर्य, चंद्रमोहन नौटियाल, परमवीर पंवार, ओमप्रकाश भुजवाण, गोविंद बडोनी, कृष्णा गैरोला, सरिता कंसवाल, रीमा देवी, गंगा पंवार, यशपाल पंवार, सुरजीत रावत, प्रेमलाल त्रिकूटिया, शिवेंद्र रतूड़ी, प्रशांत जोशी, आनंद सिंह, लोकेंद्र जोशी, प्रेम कंसवाल, मनोज रमोला, साक्षी बडोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed