{"_id":"1298d9676075c5bbe40bbd76802e3f04","slug":"tehri-uttarkashi-in-digital-cable-service-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी-उत्तरकाशी में डिजिटल केबल सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी-उत्तरकाशी में डिजिटल केबल सेवा शुरू
नई टिहरी
Updated Thu, 26 Nov 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। मोलधार में हिमालय डिजिटल केबल नेटवर्क के डिजिटटेशन का मुख्य विकास अधिकारी डा. अहमद इकबाल और जिला दूर संचार प्रबंधक ओपी कनौजिया ने शुभारंभ किया। सीडीओ इकबाल ने कहा कि केंद्र के निर्देशों के तहत फेस-तीन में पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में यह कार्य 31 दिसंबर तक हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए। टीडीएम कन्नौजिया ने कहा कि टिहरी और उत्तरकाशी जिलों में बीएसएनएल लीज लाइन और सिग्लन देने का कार्य करेगा।
हिमालय डिजिटल के अनुराग पंत ने बताया कि प्रत्येक उपभोक्ताओं की ओर से सेट टॉप बॉक्स लगवाने से उन्नत क्वालिटी की पिक्चर, एक प्रोग्राम देखने व उसी समय दूसरे प्रोग्राम को रिकार्ड करने, टीवी के साथ एफएम रेडियो आदि की सुविधा उपलब्ध होगी। इस मौके पर प्रभारी मनोरंजन कर अधिकारी गजेंद्र चौहान, बीएसएनएल के डीजीएम बीएस नेगी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष मायाराम थपलियाल, संजय रतूड़ी, प्रकाश डोभाल, सुनील बधानी, नरेंद्र नेगी, विजय कठैत, राजेश मैठाणी, राजेश चौहान, मुनेंद्र नेगी, अनिल भट्ट, महेश पंवार, संजय चौहान, राकेश कृषाली, विष्णु नौटियाल आदि मौजूद थे।