{"_id":"6af5bbe82850b81e670521b5","slug":"the-accused-in-the-sc-st-act-got-conditional-bail-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-122321-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: एससी-एसटी एक्ट में आरोपी को सशर्त जमानत मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: एससी-एसटी एक्ट में आरोपी को सशर्त जमानत मिली
Thu, 12 Nov 2026 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। विशेष न्यायाधीश(एससी-एसटी एक्ट)/ जिला एवं सत्र न्यायाधीश नितिन शर्मा की अदालत ने छाम (कंडीसौड़) पुलिस थाने में एससी-एसटी एक्ट और धमकी देने के आरोप में पंजीकृत अभियोग में आरोपी महिला को सशर्त जमानत दी है। आरोपी के खिलाफ 31 जनवरी 2026 को अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
आरोपी महिला की ओर से प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र में तर्क दिया गया कि आरोपी को रंजिशन फंसाया गया है। घटना के सभी साक्षी प्रथम सूचना दाता के रिश्तेदार हैं। आरोपी महिला 70 वर्ष की वृद्ध हैं। जांच के दौरान विवेचक द्वारा आरोपी को नोटिस देकर जमानत पर छोड़ा गया था। आराेप पत्र न्यायालय में दाखिल हो चुका है। आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में है। उसे जमानत पर रिहा किया जाए।
जमानत का विरोध करते हुए अभियोजन पक्ष की ओर से कहा गया कि 31 जनवरी 2026 को प्रथम सूचना दाता अपने खेत में मकान बनाने का काम शुरू कर रहा था। इस दौरान आरोपी ने सूचनादाता को जाति सूचक शब्दों से संबोधित करते हुए गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी जिससे जमानत प्रार्थना पत्र खारिज किया जाए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को 15 हजार के दो जमानती और 15 हजार का व्यक्तिगत बंध पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने की शर्त पर जमानत दे दी।