Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Song Dam affected people started a sit-in protest

Tehri News: सौंग बांध प्रभावितों ने किया धरना शुरू

Thu, 12 Nov 2026 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 12 Nov 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Song Dam affected people started a sit-in protest
नई टिहरी। सौंग बांध प्रभावित एवं विस्थापित सौंदणा, प्लेट, हिलांसवाली के ग्रामीणों ने जमीन के सर्किल रेट बढ़ाए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर सौदाणा गांव में अनिश्चितकालीन धरना शुरु कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी जल्द मांगें पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सौंग बांध प्रभावित एवं विस्थापित कार्य समिति के अध्यक्ष रविंद्र पंवार, सचिव बलवीर सिंह कंडारी ने कहा कि बांध प्रभावित ग्रामीण लंबे समय भूमि के बदले भूमि दिए जाने, विस्थापितों को 200 वर्ग मीटर का आवासीय भूखंड, प्रभावितों को आर्थिक पैकेज, बांध विस्थापित एवं प्रभावित परिवारों के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने, 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति को एक परिवार मानने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने बांध की झील के आसपास प्रभावित परिवारों को स्वरोजगार हेतु भूमि के पट्टे आवंटित करने, बांध स्थल से गंधक पानी, सौंदणा से प्राथमिक विद्यालय गवाली डांडा तक सड़क का निर्माण, रगड़ गांव- घुडसालगांव,गंधक पानी- सेरा, पसनी- कुंड के लिए पुलों का निर्माण किए जाए। वर्ष 2021 से पूर्व विवाहित महिलाओं को मुआवजे की श्रेणी में शामिल किए जाने सहित 15 सूत्रीय मांगों के निराकरण करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि बांध विस्थापित एवं प्रभावित कई वर्षों से शासन-प्रशासन से मांगों और समस्याओं के निस्तारण की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इस मौके पर विक्रम सिंह कंडारी, आनंद सिंह नेगी, ओम प्रकाश पंवार, रविराज पंवार, सुमित कंडारी, दीपेंद्र कोठारी, हरेंद्र पंवार, दिनेश पंवार, विजेंद्र सिंह सौंद, खेमराज कंडारी, दिनेश रैठवान, अखिलेश उनियाल, जय कृष्ण उनियाल, रघुवीर सिंह नेगी, कुलदीप सिंह, आदित्य कंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed