Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Shri Ram's wedding procession took place in Narendra Nagar market.

Tehri News: नरेंद्रनगर बाजार में निकाली श्रीराम की बरात

Thu, 12 Nov 2026 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 12 Nov 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram's wedding procession took place in Narendra Nagar market.
नरेंद्रनगर(टिहरी)। श्री रामलीला समिति की ओर से आयोजित 68वें वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को भगवान श्रीराम की भव्य विवाह लीला की झांकी निकाली गई। यह शोभायात्रा बस स्टैंड से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए नंदी बैल मार्ग से झंडा मैदान तक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर राम बारात का भव्य स्वागत किया। रामलीला मंचन समिति के अध्यक्ष रमेश असवाल, सचिव द्वारिका प्रसाद जोशी, कोषाध्यक्ष संतोष राणा, सुरेश शर्मा, निर्देशक मंडल रमेश असवाल, दिनेश कर्णवाल और धूम सिंह नेगी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। उद्घोषक महेश गुसाईं ने मंच संचालन किया। संगीत पक्ष में राकेश बहुगुणा, पवन डियूडी, रूप सज्जा में राजू भारती, प्रकाश डियूडी और हितेश जोशी ने योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन






सूर्य की तपिश और अग्नि की लपटाें के बीच हुआ द्राेपदी का अवतरण
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक में भदूरा पट्टी के खिट्टा गांव में आयोजित पांडव लीला के तीसरे दिन द्रौपदी अवतरण का मंचन किया गया। आयोजन समिति के संरक्षक शूरवीर सिंह रावत ने कहा कि खिट्टा और मंजखेत दोनों गांव सदियों से सांस्कृतिक एकता, धार्मिक आस्था और सामाजिक भाईचारे के लिए जाने जाते हैं। यह पांडव नृत्य केवल एक सांस्कृतिक अनुष्ठान या नाच-गाना मात्र नहीं है, बल्कि यह हमारी मुख्य पहचान और पौराणिक धरोहर है। इस मौके पर पांडव लीला समिति के अध्यक्ष भगवान सिंह रावत, बचन सिंह पोखरियाल, गोविंद सिंह, अनिता पोखरियाल, हुकम सिंह, सरोप सिंह पोखरियाल, केसर सिंह माैजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed